वित्तमंत्री ओपी चौधरी पहुंचे गुड़गहन गांव

रायगढ़। CG NEWS: गुड़गहन गांव में आज छत्तीसगढ़ शासन के वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।


आज रायगढ़ जिले के गुड़गहन गांव में वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और मांगें रखीं।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिले के प्रत्येक गांव तक आधारभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

गांव में वित्तमंत्री की मौजूदगी से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
Source link




