#Social
संगीत विवि का प्राध्यापक गिरफ्तार, महिला प्रेफ़ेसर के साथ किया था छेड़छाड़

Khairagarh. खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। डॉ. योगेंद्र चौबे पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि, प्राध्यापक ने उसे परीक्षा में अच्छे अंक देने का लालच दिया। इसके बाद वह गंदी हरकत करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर भी वह उसे बार-बार अपने पास बुलाता रहा। प्रोफेसर ने उसे मोबाइल पर गंदे मैसेज और रील भेजकर मिलने के लिए दबाव बनाया। छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर प्रोफेसर चौबे को जेल भेज दिया गया है। दरअसल, यह मामला अगस्त 2023 का है। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉ. योगेंद्र चौबे ने परीक्षा में अच्छे अंक देने का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
पहले वह सामान्य व्यवहार करता था, लेकिन बाद में वह अश्लील इशारे करने लगा। उसने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया, तब भी प्रोफेसर उसे बार-बार अपने पास बुलाने की कोशिश करते। इतना ही नहीं, प्राध्यापक मोबाइल पर अश्लील मैसेज और रील भेजकर मिलने के लिए दबाव डालते थे। उसकी हरकतें लगातार बढ़ती गईं। इससे परेशान होकर छात्रा ने पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन से इसकी शिकायत की। वहां उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामला दबा रहा। जब प्रोफेसर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा ने अगस्त 2023 में राष्ट्रीय महिला आयोग से ऑनलाइन शिकायत की। बाद में जब राष्ट्रीय महिला आयोग ने हस्तक्षेप किया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आयोग के निर्देश पर अगस्त 2023 में छात्रा की शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में एक से साल अधिक लंबे समय तक जांच के बाद अब जाकर शनिवार शाम को प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया।




