#Social

संत निरंकारी मिशन मानव सेवार्थ के लिए सदा आगे रहने वाला मिशन है: Bheru Singh Rathore


Bhilwara भीलवाड़ा। संत निरंकारी मिशन द्वारा सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से बुधवार को प्रातः सेंट्रल जेल के बाहरी परिसर में भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। स्थानीय जॉन के जोनल इंचार्ज संत जगपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली मंडल के आदेशानुसार सेवादल की भाई-बहन एवं चैरिटेबल व संगत के 100 से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा जेल के बाहरी क्षेत्र से गाजर घास तथा अनावश्यक उगी बेल तथा गार्डन में उगी घास को काटकर साफ एवं स्वच्छ किया गया तथा 3 ट्रॉली से अधिक कचरा उठाकर कचरा यार्ड में पहुंचाया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक भेरू सिंह राठौड़ जेलर स्वीटी स्टेला, जेलर हीरालाल गुर्जर, समाजसेवी कांतिभाई जैन, क्षेत्रीय संचालक संत हरीचरण, एवं मिशन से जुड़े कई श्रद्धालु उपस्थित थे। जेल अधीक्षक भेरू सिंह राठौड़ ने बताया कि संत निरंकारी मिशन वास्तव में मानव सेवार्थ के लिए

सदा आगे रहने वाला मिशन है। आज इनकी निस्वार्थ सेवा का जज्बा देखकर जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। सेवा के द्वारा अंत में जोनल इंचार्ज जगपाल सिंह ने सभी सेवा के लिए आए हुए श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button