सबसे बड़ी आनलाइन कंपनी का नया CEO कौन होगा, आज ही के दिन 27 साल पहले हुई थी स्थापना

Who will be the new CEO of the largest online company, was established on this day 27 years ago

दिल्ली. अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस आज अपने CEO के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. जिसके बाद उनके जगह अमेजन के कार्यकारी एंडी जेसी सीईओ की इस भूमिका संभालेंगे. अमेजन कंपनी की शुरुआत 27 साल पहले आज ही के दिन सन 1994 में हुई थी.

बता दें कि कंपनी ने इस साल फरवरी में कहा था कि बेजोस कंपनी के सीईओ का पद छोड़ देंगे, लेकिन तब कंपनी द्वारा तारीख नहीं बताई गई थी. कंपनी ने बताया था कि सीईओ का पद छोड़ने के बाद वह कार्यकारी अध्यक्ष की नई भूमिका में निभाएंगे.

कंपनी में 13 लाख लोग करते हैं काम

अमेजन में 13 लाख लोग काम करते हैं और ये दुनिया भर में करोड़ों लोगों और कारोबारों को सेवाएं देते हैं. बेजोस ने कहा है कि उनके पास अन्य परियोजनाओं के लिए अधिक समय होगा, जिसमें उनकी अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी ब्लू ओरिजिन उनके द्वारा चलाए जाने वाले परोपकार के काम और वाशिंगटन पोस्ट की देखरेख शामिल है

जेफ बेजोस की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 19 अरब डॉलर की संपत्ति है. जेफ की गिनती दुनिया के सबसे अमीर शख्स में होती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2007 से 2011 तक कोई टैक्स नहीं दिया.

कोरोना के कारण कंपनी को हुआ भारी मुनाफा

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान कंपनी को बेहद खास मुनाफा हुआ. इतनी तादाद में लोगों ने घर पर रहकर ऑनलाइन खरीदारी की कंपनी का साल 2020 में राजस्व 38% बढ़कर 386 बिलियन डॉलर हो गया.

फीड अमेरिका को 100 मिलियन डॉलर देंगे बेजोस

अप्रैल 2020 में, बेजोस ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि वो ‘फीड अमेरिका’ को 100 मिलियन डॉलर देंगे, जो एक गैर-लाभकारी संस्था है जो देश भर में फूड बैंक और फूड पैंट्री चलाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button