#Social

Baddi में किशोर योग अकादमी ने धूमधाम से मनाया पर्व


Baddi. बद्दी। किशोर योग अकादमी में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिम औद्यौगिक कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलवीर जम्वाल ने की जबकि मुख्यवक्ता के तौर पर आर्य समाज बीबीएन के अध्यक्ष कुलवीर आर्य रहे। योग संस्थान के संचालक डा. किशोर ठाकुर ने गुरु प्रर्णिमा पर बोलते हुए कहा कि यह दिन गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए आषाढ़ मास की पूर्णिमा को हर वर्ष मनाया जाता है। इसी दिन महाभारत और अठारह पुराणों के रचियता महर्षि वेद ब्यास जी का जन्म दिवस भी होता है, इसलिए इसे ब्यास पुर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरु शब्द का अर्थ होता है अज्ञान के

अंधकार को दूर करने वाला।

अर्थात गुरु हमें अपने ज्ञान से सही मार्ग दिखाकर असत्य से सत्य, अर्धम से धर्म, अन्यास से न्याय और अशुचिता से शुचिता का बोध करना सिखाते हैं। मुख्यवक्ता कुलवीर आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय दर्शन में गुरु शिष्य परंपरा सदियों से है यह रामायाण काल से लेकर महाभारत तक, वेद ब्यास से लेकर स्वामी दयानंद सरस्वती, गुरुनानक देव से लेकर गुरु गांविंद सिंह और छत्रपति शिवाजी से लेकर महाराणा प्रताप सिंह जी इसी गुरु शिष्य परंपरा का निवर्हन करते हुए समाज को सुशिक्षित, संस्कारित और संगठित करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर रेनू त्यागी, नीतु पाल, गीता रानी, बसुधा गुप्ता, वंदना, शिव कुमार, योगराज भाटिया, पंकज गुप्ता, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सुभाष गर्ग, सतीश शेखावत, जसवंत सिंह, अश्वनी तायल, भुवन सिंह, लाल बाबू यादव, रघुवीर, रमन कौशल, मनोज मांडला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button