हादसे में मृत कर्मचारी के परिवार को 29 लाख

तिल्दा नेवरा- रामा मेटलिक लिमिटेड खम्हरिया में ठेकेदारी के अंतर्गत कार्यरत ग्राम निनवा निवासी संतोष कुमार यादव की कंपनी में कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में मृत्यु हो गई । इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के समक्ष आर्थिक संकट एवं भविष्य की चिंता को देखते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिलाने के उद्देश्य से रामा मेटलिक लिमिटेड पहुंचकर जनप्रतिनिधियो ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष परिवार का पक्ष मजबूती से रखा गया।

इस दौरान मृतक के परिजनों की उपस्थिति में परिवार की आर्थिक सुरक्षा, रोजगार एवं बच्चों के भविष्य से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। चर्चा के पश्चात कंपनी प्रबंधन एवं पीड़ित परिवार तथा जनप्रतिनिधियो के बीच सहमति बनी कि मृतक के परिवार को 29 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार कंपनी में कार्य तथा पेंशन की व्यवस्था प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मृतक के छोटे बच्चों की उचित शिक्षा की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी।

– Advertisement –

Ad image

पीड़ित परिवार की मांगों एवं भविष्य की सुरक्षा से जुड़े सभी प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद समझौता संपन्न हुआ। रामा मेटलिक लिमिटेड प्रबंधन द्वारा परिवार की मांगों को स्वीकार करना इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना में अपने प्रियजन को खो चुके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना, परिवार के सदस्य के लिए रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा बच्चों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग करना है।

यह समझौता पीड़ित परिवार के लिए राहत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अब परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ रोजगार, पेंशन एवं बच्चों की
शिक्षा के माध्यम से भविष्य को संवारने की उम्मीद मिली है।

– Advertisement –

Ad image

समझौता कराने में प्रमुख रूप से जनप्रतिनिधयों में जिला पंचायत रायपुर सभापति एवं महिला एवं बाल विकास विभाग प्रतिनिधि महेंद्र साहू,,सरपंच निनवा गोविंद सारंग और सरपंच नकटी योगेन्द्र बघेल जनपद सदस्य सोनू वर्मा, जनपद सदस्य दयाशंकर निषाद शामिल रहें |


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button