म्यूल अकाउंट के जरिए 14.17 लाख रुपये की

अंबिकापुर। CG NEWS: साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में सरगुजा पुलिस की कोतवाली थाना टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रति बैंक खाता 1,000 रुपये लेकर अन्य लोगों के नाम से पंजाब नेशनल बैंक में खाते खुलवाने और उन्हें मोबाइल नंबर से लिंक कराने का आरोप है। इन खातों का इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में कुल 14 लाख 17 हजार 49 रुपये की ऑनलाइन ठगी के लेन-देन में किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार भारती (54 वर्ष), निवासी द्वारिका नगर, लटोरी चौकी, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने फेसबुक के जरिए एक व्यक्ति से परिचय होने के बाद उसके कहने पर बैंक खाते खुलवाने की बात स्वीकार की।

– Advertisement –

Ad image

जांच के दौरान खातों से संबंधित दस्तावेजों की अस्पष्ट छायाप्रतियां मिलने और मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने साक्ष्य छिपाने से संबंधित धारा 238 बीएनएस भी प्रकरण में जोड़ी। पुलिस ने बैंक पासबुक की छायाप्रतियां जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।

मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 761/26, धारा 318(4), 317(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य मोबाइल धारकों और सहयोगियों की तलाश कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, साइबर सेल टीम और आरक्षक जोधन पैकरा सक्रिय रहे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button