10वीं बार फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार: जदयू प्रवक्ता

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जनता का मूड साफ तौर पर यह संकेत दे रहा है कि तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता को बिहार स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “तेजस्वी यादव चार राज्यों (बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली) में केस का सामना कर रहे हैं। जनता ऐसे नेता को स्वीकार नहीं करेगी जो खुद सवालों के घेरे में है।” नीरज कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता भावनाओं की जगह अनुभव को अपना वोट देती है। लोग जानते हैं कि विकास किसने किया और स्थिरता किसने दी। तेजस्वी यादव का नाम आते ही लोगों को याद आता है जंगलराज का दौर, जबकि नीतीश कुमार का नाम आता है तो भरोसे और विकास की बात होती है।

नीरज कुमार ने एग्जिट पोल को लेकर कहा, “एग्जिट पोल दरअसल एग्जैक्ट पोल है। यह बिहार की जनता की सटीक नब्ज को दिखा रहा है। जो माहौल गांव से लेकर शहर तक है, वही इन पोल्स में झलक रहा है।” उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने पहले ही अपना फैसला तय कर लिया है। इच्छा, आकांक्षा और संकल्प के बीच जनता ने मन बना लिया है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। 14 नवंबर (शुक्रवार) को वोटिंग की जानी है। इस बीच महागठबंधन और एनडीए के नेता नतीजे आने से पहले ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। बिहार में इस बार नीतीश कुमार फिर से 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या महागठबंधन की सरकार बनेगी, यह तो शुक्रवार को नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग हुई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button