#Social

2 मौत का LIVE VIDEO: कार से बाइक टकराने पर लगी भीषण आग


West Bengal पश्चिम बंगाल: देश में सड़क हादसों का दर लगातार बढ़ता जा रहा है। रफ्तार के कहर के कारण लोगों की जान जा रही है। कई बार सड़क हादसे के ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसे देखकर दिल दहल जाता है। ऐसे ही सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर डर लग रहा है।सड़क हादसे के वीडियो को एक्स पर घर के क्लेश हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर गाड़ियां आ और जा रही हैं। इसी क्रम में पहले एक बाइक तेजी से क्रॉस करती है। फिर पीछे से एक बाइक तीर की तरह आती है।
हालांकि, चौराहा होने कारण बाइक एक कार जो लेन बदल रही थी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक दोनों में आग लग गई। इधर और दो और बाइक जो पीछे से आ रही थी, सही समय पर ब्रेक लगाकर रुक जाती है।ऐसा लगता है मानों सारा बाइकर्स का जत्था एक साथ निकला था, जिसमें से एक बाइकर भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के बाद कुछ लोग आग लगी बाइक को कार से अलग करते हैं। वहीं, बाइक सवार को भी उठाने की कोशिश करते हैं। इधर, अन्य बाइकर अपने बाइक पर ही बैठे रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button