44 की उम्र में शीर्षासन करती नजर आईं एक्ट्रेस पूजा बत्रा, आज भी हैं काफी फिट …
Actress Pooja Batra, who was seen doing headstand at the age of 44, is still quite fit…
मुंबई. अभिनेत्री और मॉडल पूजा बत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पूजा अक्सर अपनी योग की तस्वीरों और वीडियो से फैंस को प्रेरित करती दिखाई देती हैं. एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस में से हैं. एक्ट्रेस पूजा बत्रा अब 44 साल की हो गई हैं, इस उम्र में भी वो काफी फिट हैं. क्योंकि वह अक्सर एक्सरसाइज करती हैं और हेल्दी डाइट भी लेती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह शीर्षासन करती दिखाई दे रही हैं.
एक्ट्रेस पूजा बत्रा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस गार्डन में हेडस्टैंड या फिर शीर्षासन करती दिख रही हैं. शीर्षासन याददाश्त में सुधार करता है और मैमोरी को भी बढ़ाने में मदद करता है. हालांकि, जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, चक्कर आना और सर्वाइकल स्पाइन की समस्या है, वे इस आसन को करने से बचें.
इस वीडियो पर उनके फैंस काफी प्रतिक्रियां दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “गजब का ट्रांसफॉर्मेशन” दूसरे यूजर ने लिखा, “44 की उम्र में भी आप काफी फिट और खूबसूरत नजर आ रही हैं” इसके अलावा बाकी यूजर ने हार्ट इमोटिकॉन शेयर कर प्यार बरसाया. 44 की उम्र में भी एक्ट्रेस ने अपने आप को काफी मेंटेन किया हुआ है


