7 नए मरीज कोरोना संक्रमण के प्रदेश में पाए गए, आंकड़ा पहुंचा 50
छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 7 और नए कोरोना संक्रमित लोग राज्ट में पाए गए हैं जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना पॅाजीटिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है। माना जा रहा है कि अन्य प्रदेशों से लौटने वालों की भारी तादाद के चलते ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में 7 और कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 2 मरीज रायगढ़, दो मरीज बालोद और एक सरगुजा का रहने वाला है, वहीं दो मरीज बलौदाबाजार के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। सभी प्रवासी मजदूर हैं और हाल ही में मुंबई और अन्य जगहों से लौटे हैं। सभी को पहले से ही क्वारंटीन करके रखा गया था। जिनकी RTPCR टेस्ट करायी गयी, जिनमें इनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। जानकारी के मुताबिक इनमें रायगढ़ में मिले दो मरीज धरमजयगढ़ का रहने वाला है, लेकिन उसे रायगढ़ में क्वारंटीन में रखा गया था। पॉजेटिव मरीजों में एक महिला और एक पुरुष हैं।
वहीं दूसरा मरीज सरगुजा के मैनपाट का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक मुंबई से लौटने के बाद सभी का सैंपल लिया गया था और रायगढ़ मेडिकल कालेज में टेस्ट के लिए भेजा गया था। रायगढ़ के लैब में सभी की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। अब इन्हें अंबिकापुर में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।
इस केस के साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 109 पहुंच गयी है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 50 हो गयी है। प्रदेश में 59 मरीज स्वस्थ्य होकर अब अपने घरों में लौट चुके हैं। इससे पहले रायगढ़ में एक कोरोना पॉजेटिव मरीज रविवार को लैलूंगा में मिला था।




