महिला वार्ड में घुसकर छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

अम्बिकापुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो अस्पताल में महिला वार्ड में घुसकर महिलाओं से घुसकर छेड़खानी करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जबकि कोविड के लिए बने वार्ड में एक महिला मौजुद थी और आरोपी वहाँ पहुँच गया। महिला की ओर से दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने CCTV फूटेज देखें और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम बल्ले है और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। क़रीब पैंतीस वर्षीय आयु के इस आरोपी ने खुद पुलिस को दिए बयान में स्वीकारा है कि, वह कई बरसों से महिला वार्ड में जाता था।पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे क्वारनटाईन सेंटर भेजा है।

स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव स्मृति मेडिकल कॉलेज में पूर्व के महिला वार्ड को ही कोविड वार्ड में तब्दील किया गया है, आरोपी आदत के अनुसार महिला वार्ड समझ कर चला गया। जहां इकलौती मरीज ने उसे देख लिया, जिसके बाद वह भाग निकला था। महिला की जागरुकता से इस मामले का खुलासा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button