यहां मिला गाय का कटा हुआ सिर, मचा हड़कंप

राजनांदगांव। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में गोकशी के मामलों को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सामने आ रहे ऐसे मामलों पर पुलिस नजर बनाए हुए है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गाय का कटा हुआ सिर मिला है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गौरी नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां गाय का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ता वहां पहुंचे और फिर इसका विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

– Advertisement –

Ad image

दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई करने की मांग

इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और दोषियों की तलाशी की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button