पुलिस की नाकेबंदी और सीसीटीवी जांच के बीच 8

आरंग। CG NEWS: रायपुर ग्रामीण पुलिस की तत्परता से घर से साइकिल चलाने निकला 8 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस की घेराबंदी और तलाशी अभियान के बीच कथित अपहरणकर्ता बच्चे को आरंग क्षेत्र के समोदा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया।

घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाजीपुरम कॉलोनी में एक परिवार किराए के मकान में रहता है। बच्चे की मां अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं, जबकि पिता मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। बताया गया कि बच्चा घर से साइकिल चलाने निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा आसपास तलाश किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे थाना आरंग में इसकी सूचना दी गई।

– Advertisement –

Ad image

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। संभावित रास्तों और सीमाओं पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई। वहीं, बच्चे की तलाश के लिए कॉलोनी और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित स्थानों पर तलाश में जुटी रहीं।

– Advertisement –

Ad image

समोदा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हुए आरोपी

रायपुर ग्रामीण पुलिस के उच्चाधिकारी अभिषेक झा के अनुसार, तलाशी अभियान और नाकेबंदी के बीच बच्चे को समोदा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया गया, जहां से कथित अपहरणकर्ता फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बच्चे के सकुशल मिलने से परिजनों ने ली राहत की सांस

काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चलने से परिजन चिंतित थे। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

 

 

—- समाप्त —-


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button