CG NEWS : टंगिया मारकर पड़ोसी की हत्या, जादू-टोना से बच्चों की तबियत खराब करने का था शक, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। CG NEWS : जिले में जादू-टोना के शक में हत्या का मामला सामने आया है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बरछेपाल में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जादू-टोना से बच्चों की तबियत ख़राब होने का शक

जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनारू मंडावी को शक था कि पड़ोसी मृतक बोगा पोयामी जादू-टोना करता है, जिसके कारण उसके बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। इसी शक के चलते आरोपी ने बोगा पोयामी पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद घायल बोगा पोयामी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी को शक था कि मृतक जादू-टोना कर उसके बच्चों की तबीयत खराब करता है। इसी शक के आधार पर उसने टंगिया से वार कर मृतक को घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया है।

 

The post CG NEWS : टंगिया मारकर पड़ोसी की हत्या, जादू-टोना से बच्चों की तबियत खराब करने का था शक, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Grand News.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button