आरंग : गुल्लू के अंग्रेजी शराब दुकान में 10लाख की लूट, कैस लॉकर को उखाड़कर फरार बदमाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायपुर । आरंग थाना क्षेत्र के गुल्लु स्थिति अंग्रेजी शराब दुकान में लाखों की लूट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच तीन बदमाशों ने शराब दुकान के सुरक्षा कर्मियों से मारपीट कर दुकान में रखा कैश लॉकर लूटकर भाग निकले।
घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दे की गुरुवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच की घटना है। रात में दुकान के अंदर दो गार्ड सो रहे थे, उसी दौरान तीन लूटेरे वहां पहुंचे और उनसे मारपीट करते हुए दीवार में लगे कैस लॉकर को उखाड़कर फरार हो गए।




