BIG NEWS : श्रीनगर मुठभेड़: दो और नक्सली हुए ढेर… एक पुलिसकर्मी शहीद…

श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया है। आपको बता दे की इससे पहले एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों के अभियान में अब तक श्रीनगर में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं इस अभियान में एक पुलिसकर्मी एएसआई बाबू राम शहीद हुए हैं।

श्रीनगर के बाहरी इलाका पंथा चौक में शनिवार की देर रात बाइक सवार आतंकियों ने 61 बटालियन सीआरपीएफ तथा पुलिस की संयुक्त पार्टी पर गोलियां बरसाईं। इसके बाद मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही थी।

बाद में दो और आतंकियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन में एसओजी के एएसआई बाबू राम गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। वह पुंछ के रहने थे। ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button