छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी छत्तीसगढ़ को 29वे जिले की सौगात..अस्तित्व में आया मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को मोहला में राज्य के 29वें जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का शुभारंभ किया। सीएम ने नवगठित जिले के शुभारंभ के मौके पर 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें से 52 करोड़ 16 लाख 8 हजार रुपए के 42 कार्यों का भूमिपूजन और 54 करोड़ 11 लाख 87 हजार रुपए के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

आदिवासी अंचल को जिला बनाने पर दिया धन्यवाद

सीएम ने 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रुपए की सामग्री का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भी अपना पदभार ग्रहण किया। सीएम के साथ नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के प्रथम जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन और पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार ने तस्वीर खिंचवाई।

रोड-शो करते हुए आगे बढ़ रहा मुख्यमंत्री का क़ाफ़िला।

इससे पहले सीएम जैसे ही मोहला पहुंचे, हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मोहला हेलीपैड पर लोगों ने अपने मुखिया के स्वागत में जमकर नारे लगाए। फूल माला और पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत हुआ। नए जिले के उद्घाटन से पहले सीएम भूपेश बघेल ने छुरिया माता के भी दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर नए जिले के विकास, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रोड-शो करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्टोरेट कार्यालय भी पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button