छत्तीसगढ़राजधानी

रमन सिंह को पार्टी हाईकमान ने लगाई फटकार – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को गुटबाजी का आईना दिखाया

रायपुर। राज्योत्सव तैयारियों का जायजा लेने सांईस कालेज मैदान पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा में गुटबाजी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनकी जानकारी में आई है कि रमन सिंह को पार्टी हाईकमान ने डांट पिला ई है, और अकेले दौरा नहीं करने की नसीहत दी है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल आदिवासी नृत्य महोत्सव तथा राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के आरोपों को लेकर मीडिया ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा तो जवाब में मुख्यमंत्री ने भाजपा में चल रही गुटबाजी की तरफ इशारा करते हुए ये बात कही, सीएम ने कहा कि खुद रमन सिंह को पार्टी हाईकमान ने इस बात के लिए फटकार लगाई है कि वे पार्टी के नेताओं को साथ लिए बिना अकेले दौरा करते हैं और वे कांग्रेस में गुटबाजी की बात कहते हैं, आपको बता दें विगत दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा में हुए बदलाव के बाद रमन सिंह का कद पार्टी में काफी कम कर दिया गया है, नए पदाधिकारियों के चयन के मामले में न तो उनकी राय ली गई और न ही उनकी पसंद को तवज्जो दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button