छग सरकार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा थम नहीं रहा; मोहला – मानपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन लगातार जारी
मोहला – मानपुर। जिले की घोषणा के बाद शासकीय कार्यालयों की मांग को लेकर मोहला – मानपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन व चक्काजाम लगातार 3 दिन से जारी है। जिले की घोषणा हुए एक साल हो गए लेकिन यहां आज तक कोई शासकीय दफ्तर नहीं खुल पाया है जिससे सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा चरम पर है। ग्रामीणों ने इसके चलते चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला लिया है।
नए सरकारी दफ्तर की मांग को लेकर मानपुर मुख्यालय में चक्काजाम तीन दिन से जारी है। प्रदर्शन को जहां सर्व आदिवासी समाज का समर्थन मिला वहीं छात्र-संगठन के साथ अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी यहां पहुंचीं। बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन में महिलाएं एवं पुरुषों ने रैली निकालकर मानपुर एसडीएम अमित योगी को ताला चाबी भेंटकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा विधायक इंदर शाह मंडावी भी यहां पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन किया।
24 घंटे आन्दोलन कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड में डेरा डाले अपनी 9 सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जा रहा है। दूसरी ओर मोहला मानपुर चौकी विधायक का आश्वासन बेअसर साबित हुआ है। बुधवार को सर्व आदिवासी समाज मानपुर के प्रमुख नेता सूरजू टेकाम ने धरना प्रदर्शन आंदोलन का समर्थन किया है।
रात में निगरानी: मानपुर महाराष्ट्र सड़क, दल्ली, मोहला सड़क, एनएच 930 पर आवाजाही बंद कर दी गई है। रात में रखवाली के लिए 10-10 सदस्यों का दल तैनात किया गया है। वहीं मोहला में भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था। जहां यहां हल्ला उड़ा तो इसका कार्यक्रम विधायक ने रद्द कर दिया।




