#Social

Sanjay Colony माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मनाया तीज का सिंजारा, लहरिया प्रतियोगिता आयोजित


Bhilwara। संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा तीज का सिंजारा मनाया गया। इस दौरान लहरिया प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अध्यक्ष रेणु कोगटा ने बताया सभी सदस्याएं सज-धज सोलह श्रृंगार कर लहरिया पहनकर प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके साथ ही महिलाओं के बीच 1 मिनट गेम, हाउजी गेम खिलाए गए। प्रश्नोत्तरी भी कराई गई। लहरिया प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान शिवानी समदानी, द्वितीय स्थान टोनिका झंवर, तृतीय स्थान प्रियंका मालु ने प्राप्त किया। सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा तीज पर आधारित भजन गाए एवं सामूहिक नृत्य किया गया। इस अवसर पर मधु लढ़ा, मधु हिंगड़, इंदिरा भदादा, पुष्पा मुंदड़ा, मीता अटल, गरिमा मालीवाल, दर्शना गंदोरिया, अनीता नौलखा, मंजू झंवर, सरोज समदानी, मंजू दरक, शिखा कोगटा, नीलम दरगड़, सुनीता शारदा सहित मंडल की कई महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button