#Social

Sirmaur में राष्ट्रीय पोषण अभियान का आगाज


Nahan. नाहन। महिला एवं बाल विकास निदेशालय के तत्त्वावधान में शनिवार को कैंट स्कूल नाहन के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी के प्रांगण में सातवें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की गई। सातवां राष्ट्रीय पोषण माह जिला सिरमौर में पहली सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा। जिसका जिला सिरमौर में आगाज एक पौधा मां के नाम पौधा रोपण अभियान से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने इस दौरान की। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, वन मंडल अधिकारी नाहन अवनी भूषण राय, खंड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा डा. मोनिशा अग्रवाल व अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, कैंट स्कूल के अध्यापक व अन्य कर्मचारी व विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। इस दौरान जिला स्तरीय जागरूकता

शिविर का आयोजन भी हुआ।

इस दौरान यहां स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की बीएमओ डा. मोनिशा अग्रवाल व टीम द्वारा बच्चों और महिलाओं में एनीमिया की कमी का पता करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हुआ। जिसमें खून जांच, शुगर जांच व बीपी जांच व उपचार हेतु परामर्श और दवाइयों का वितरण भी किया गया। पोषण अभियान के जिला समन्वयक राजेश शर्मा ने पोषण अभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील दत्त शर्मा ने पोषण संबंधी और खान-पान संबंधी विषयों पर

बच्चों को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक सितंबर से 30 सितंबर तक पूरे जिला में मनाए जाने वाले सातवें पोषण माह का एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरुआत के साथ जिला सिरमौर में आगाज करना व सितंबर माह के दौरान जिला सिरमौर में माह भर करवाए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को जागरूकता रैली निकालकर पोषण माह मनाए जाने बारे हरी झंडी देना था। इस शिविर में लगभग 300 बच्चों और 45 अभिभावकों और महिलाओं को यह बताने का प्रयास किया गया कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार कितना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग की डा. इंदु भारद्वाज एवं प्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. मोनिशा अग्रवाल द्वारा पोषण विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button