#Social

जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय चयन Cricket प्रतियोगिता संपन्न


Narsan नारसन। हरिद्वार। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय चयन क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-19, अंडर 17 तथा अंडर14 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों नेउपस्थित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चयन कर्ताओं को आकर्षित किया। यह चयन क्रिकेट प्रतियोगिता वीर्य शौर्य क्रिकेट अकादमी पीरपुर के मैदान पर संपन्न हुआ चयन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान अवतार सिंह चौधरी तथा उमेश कुमार की भूमिका प्रमुख रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रतियोगिता संयोजक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिबरहारी के प्रधानाचार्य भारत सिंह मलिक ने किया और इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया की चयन क्रिकेट प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के 6 ब्लॉक खानपुर, लक्सर, भगवानपुर, रुड़की, बहादराबाद तथा नारसन के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के बालक खिलाड़ियों ने भाग है। चाइनीस क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान चयनित बालक खिलाड़ी हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर अरुण खरे, मनजीत सिंह राणा, योगराज, राजीव कुमार, संत कुमार, लोकेश शास्त्री सुबोध नयन, आरएल बडोनी सचिन , धनंजय मलिक, प्रीति सैनी, अरविंद चौधरी, महक सिंह, चरम सिंह, सुरेश चंद्र, सरफराज, देवेंद्र , उमेश , गुलाबतथा आलोक द्विवेदीने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button