#Social

अमेठी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलेंगे CM योगी


Amethi: अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार (3 अक्टूबर) को पति पत्नी और बच्चों की नृशंस हत्या ने सबको दहला दिया. अब इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे. इससे पहले अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, स्थानीय विधायक मनोज पाण्डेय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, समाजवादी पार्टी, बसपा भीम आर्मी के नेता मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। दरअसल अमेठी में रायबरेली निवासी सरकारी शिक्षक सुनील कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ किराये के मकान में अहोरवा भवानी में रहते थे. बीती शाम करीब 7 बजे बदमाशों ने घर के मुख्य गेट से बिना किसी जोर जबरदस्ती के घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां मार कर घर में मौजूद सुनील कुमार समेत उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी।
इस दौरान 9 खोखे,1 जिंदा कारतूस समेत कई अहम साक्ष्य और सबूत फॉरेसिक टीम के हाथ लगे। इस घटना की सूचना मिलते ही CM योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ इस घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई. बल्कि बड़े अफसरों को भी तत्काल मौके पर पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया. ADG जोन और IG रेंज समेत कई अफसर मौके पर पहुंच गए. घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारो की गिरफ़्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू करा दी। पुलिस की एक टीम ने जहाँ आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगालने में जुटी है, तो वही दूसरी टीम मृतक शिक्षक और उसकी पत्नी के मोबाइल के जरिये अन्य साक्ष्य और सबूत जुटाने में लगा दी गई हैं. वहीं आरोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button