Raipur Breaking: आकाश तिवारी पर जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 2 बदमाश गिरफ्तार

शिवम दीवान वहां आया और बीच बचाव किया। तब वे तीन अज्ञात लडके अपनी स्कूटी लेकर वहां से भाग गये। रात्रि करीबन 09.00 बजे प्रार्थी और शिवम दीवान उसकी मोटर सायकल में और आकाश तिवारी अपनी स्कूटी में बैठकर साहू पान ठेला के पास चंगोराभाठा पहुंचकर अपनी गाडी को खड़ी किये थे तभी वे तीनों अज्ञात लड़के पुनः आये और उसमें से दो लडके स्कूटी से उतरकर प्रार्थी के पास आये तथा उनमें से एक लड़का चाकू से प्रार्थी तथा शिवम दीवान को जान से मारने की नियत से चाकू से कई बार वार किया।
घटना स्थल तथा उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी डी.डी. नगर निवासी कौशल चौहान एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को चिन्हांकित कर पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं एण्डा जप्त कर दोनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।



