#Social
दिल्ली में ऐतिहासिक जीत पर MLA कार्यालय के बाहर मनाया जश्न, की आतिशबाजी, करवाया मुंह मीठा
Bhilwara भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व भीलवाड़ा सासंद, लोकसभा सचेतक व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल (शकूरबस्ती प्रभारी) के मार्गदर्शन में दिल्ली में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के कांचीपुरम स्थित कार्यालय के बाहर ढोल के साथ नाचते हुए आतिशबाजी कर लड्डू से मुंह मीठा करवाकर, एक दूसरे को बधाइयां देकर जीत का जश्न मनाया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला। इस उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड ने कहा कि आज दिल्ली चुनाव परिणाम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है।




