#Social

बर्थडे का जश्न मना रही थी लड़की, अचानक हाइड्रोजन से भरे गुब्बारों में लगी आग…


Vietnam वियतनाम। जन्मदिन हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन कभी-कभी यह खास दिन बुरी तरह बदल भी जाता है. ऐसा ही एक हादसा हुआ वियतनाम की एक लड़की के साथ, जब उसके जन्मदिन के दिन एक हाइड्रोजन बबलून फटने से उसकी चेहरे पर जलन हो गई.

गियांग फाम नाम की लड़की अपनी पार्टी मनाने एक रेस्तरां में गई थी. पार्टी में जगह को गुब्बारों से सजाया गया था और गियांग भी एक हाथ में गुब्बारे और दूसरे हाथ में केक पकड़े फोटो और वीडियो के लिए पोज दे रही थी.लेकिन अचानक एक गुब्बारा मोमबत्तियों के संपर्क में आ गया और फट गया, जिससे आग लग गई और उसका चेहरा जलने लगा. गियांग ने तुरंत केक और गुब्बारे फेंके और अपने चेहरे को हाथों से ढक लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button