#Social

सुशासन शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करें: कलेक्टर


Jashpur. जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री की घोषणा की विस्तार से समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी घोषणा के कार्य को प्राथमिकता से करना है और सुशासन शिविर में जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन आवेदनों का समाधान कारक निवारण भी प्राथमिकता से किया जाना है। उन्होंने कहा कि लोगों के पेंशन, राशन, आय, जाति, निवास, दिव्यांग पेंशन, अधिक बिजली बिल की शिकायत, ट्रांसफार्मर की समस्या, लो वोल्टेज की समस्या सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा है। कलेक्टर व्यास ने राज्य शासन के निर्देशानुसार ई डिस्ट्रिक्ट 2.0 में लोगों की सभी जरूरी सुविधाएं को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा है।
इस हेतु जिन विभागों के योजनाओं को लोक सेवा के माध्यम से आमजनों को पहुंचाया जा सकता है, उसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सभी कार्यालयों में मैनुअल का काम धीरे-धीरे बंद होगा। सभी कार्य ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय को पेपर लेंस बनाया जा रहा है। ताकि लोगों को अनावश्यक भटका न पड़े। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने इस अवसर पर बैठक में शहीदों की विधवाओं, आश्रितों एवं अपंग हुए सैनिकों के लिए पुर्नवास एवं पुर्नव्यस्थापन हेतु ध्वज के माध्यम से धन राशि एकत्रित करते हुए एकत्रित की गई धनराशि को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जशपुर में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button