#Social

दौलतपुर चौक बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा


Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद के खिलाफ की गई ऐतिहासिक कार्यवाही और पहलगाम में हुए नरसंहार का मुंहतोड़ जवाब देने पर दौलतपुरचौक बाजार में भाजपा मंडल ने वीर जवानों के शौर्य और बलिदान के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा विश्राम गृह दौलतपुर चौक से शुरू होकर मुख्य बस अड्डे तक गई। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ जोशपूर्ण भागीदारी की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री एवं जसवां प्रागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा कि पहलगाम नरसंहार के बाद ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button