Tragic Accident In Telangana: तेलंगाना के बसारा में बड़ा हादसा! गोदावरी नदी में डूबे राजस्थान के 5 युवक, नहाते समय तेज बहाव के कारण हुआ हादसा

Tragic Accident In Telangana: तेलंगाना के बसारा में बड़ा हादसा! गोदावरी नदी में डूबे राजस्थान के 5 युवक, नहाते समय तेज बहाव के कारण हुआ हादसा

Representational Image | PTI

Tragic Accident In Telangana: तेलंगाना के बसारा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां गोदावरी नदी में नहाते समय राजस्थान के 5 युवकों की डूबने से मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी युवक हैदराबाद के दिलसुखनगर से पवित्र स्नान के लिए गोदावरी नदी के घाट पर पहुंचे थे. ये सभी 18 लोगों के एक पारिवारिक समूह के साथ आए थे. बताया जा रहा है कि सभी युवक नदी के सीढ़ियों वाले घाट पर नहा रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव में बह गए. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन किसी को नहीं बचाया जा सका.

मृतकों में ऋतिक (18), राकेश (17), विनोद (18), मदन (18) और एक अन्य युवक शामिल है. इनमें से 4 युवक राजस्थान के पाली जिले के थे, जबकि एक युवक नागौर जिले के ताऊसर गांव का रहने वाला था.

ये भी पढें: कांग्रेस ने तेलंगाना इकाई के लिए 27 उपाध्यक्षों और 69 महासचिवों की घोषणा की

बेटे के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद राजस्थान के दोनों जिलों में मातम छा गया है. ऋतिक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, और अब बेटे के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में जब यह खबर पहुंची तो हर आंख नम हो गई. जिन घरों में कुछ देर पहले तक रौनक थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है.

राजस्थान लाया जा रहा शव

शवों को कानूनी प्रक्रिया के बाद राजस्थान लाया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे की जांच की जा रही है. यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि प्राकृतिक जलस्रोतों में नहाते समय सावधानी बरतना कितना जरूरी है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button