सिलेंडर फटने से परिवार के 5 लोग झुलसे, जवाली में फ्रिज से लगा करंट, 1 की मौत

Jawali. जवाली। हिमाचल में दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के एक गांव में अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे परिवार के पांच लोग झुलस गए। इनमें एक नन्हा और दो-तीन और भी छोटे बच्चे झुलसे हैं। हालांकि दर्द से कहराते सभी लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की तरफ लाया जा रहा था कि नाकाधार में भूस्खलन होने से मणिकर्ण-भुंतर सडक़ बंद हो गई। ऐसे में बच्चे काफी देर तक वाहन फंसे रहे। झुलसे लोगों को मार्ग बंद होने पर और परेशान होना पड़ा। हालांकि इसके बाद मार्ग बहाल हुआ, जिसके बाद घायलों को अस्पताल

पहुंचाया गया।

उधर, कांगड़ा जिला में पुलिस थाना जवाली के तहत पंचायत फारियां में एक व्यक्ति की फ्रिज से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार (43)/पुत्र प्रीतम चंद निवासी करडियाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीबन 6 बजे कुलदीप कुमार फ्रिज से पानी की बोतल लेने के लिए गया और फ्रिज के साथ हाथ लगाते ही अचानक करंट लग गया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जवाली ले आए, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button