#Social

हेडफोन का कम इस्तेमाल करें बच्चे सुनने की क्षमता पर पड़ रहा असर


चंबा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जडेरा तथा राजकीय मिडिल स्कूल जडेरा में विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर मेडिकल कालेज के ईएनटी एवं एचएनएस विभाग की ओर से विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईएनटी के विभागाध्यक्ष राकेश ठाकुर, डा. सेयोल अहमद तथा ओडियोलाजिस्ट मनोज कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। डा. राकेश ठाकुर बच्चों को बताया कि सुनने की शक्ति हमारे दैनिक जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि किसी भी बच्चे को सुनने में कठिनाई, कान में दर्द, लगातार आवाज त्त्भिनभिनाहट या अन्य कोई समस्या महसूस हो तो उसे तुरंत अभिभावकों और चिकित्सक को सूचित करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि तेज आवाज में मोबाइल या हेडफोन का उपयोग करने से सुनने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड सकता है। उन्होंने सलाह दी कि कानों में नुकीली वस्तुएंन डालें और संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। विद्यालय प्रबंधन ने ईएनटी विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे। स्कूल की शिक्षिका सुरेंद्र कौर, दीप्ति ठाकुर विजलवान तथा पीयूष राज भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button