सीएफ ने जांचा वन मंडल चंबा का कार्यालय

चंबा। वन संरक्षक (सीएफ ) चंबा राकेश कुमार ने वन विभाग के कार्यों की समीक्षा के तहत चंबा वन मंडल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें अभिलेखों का संधारण, कार्यालय प्रबंधन तथा चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। इस दौरान सीएफ ने अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी अभिलेखों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए और मामलों का समयबद्ध निपटारा किया जाए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

इस दौरान कर्मचारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई, जिस पर सीएफ ने कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार व अधीक्षक प्रीतम के अलावा अन्य कार्यालय और फील्ड स्टाफ मेंबर मौजूद रहे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button