छत्तीसगढ़ी फिल्मों की हीरोइन पर एसिड अटैक, छालीवुड उबला
रायपुर। छत्तीसगढ़ भिलाई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मिली सूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस माया साहू पर एसिड अटैक हुआ है। ये हमला उस वक्त हुआ, जब वो अपने घर के बाहर कही जाने निकली थी।
बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार युवक ने माया साहू पर हमला किया है। माया साहू के चेहरे पर एसिडनुमा केमिकल फेंका गया है, जिसकी वजह से वो घायल हो गयी है। माया को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में सुपेला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल आरोपी की पतासाजी नहीं हो पायी है।




