छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

ईडी की एक और गिरफ्तारी, दुर्ग के होटल व्यापारी को किया गिरफ्तार, सत्ता के करीबी एक और व्यापारी की तलाश

रायपुर: ईडी ने छत्तीसगढ़ में 2,000 करोड़ रुपए के कथित शराब सिंडिकेट घोटाले में एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह होटल कारोबार से जुड़ा है। ईडी ने पिछले सप्ताह रायपुर के महापौर एवं कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था, जो इस मामले में की गई पहली गिरफ्तारी है। गिरफ्तार व्यापारी का नाम पप्पू ढिल्लन है इधर ईडी को भिलाई के एक होटल और फर्नीचर व्यापारी को तलाश है जो सत्ता का काफी करीबी बताया जाता है।

दुर्ग के होटल व्यवसायी पप्पू ढिल्लन को ईडी की टीम ने गुरुवार ने गिरफ्तार किया है। पप्पू ढिल्लन का दुर्ग में द ग्रेड ढिल्लन के नाम से होटल और कॉपलेक्स है। बताया जा रहा है कि ईडी ने तीन दिन पहले पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया समेत तीन के यहां दबिश दी थी। हालांकि इस दौरान तीनों लोग नहीं मिले थे।

अनवर ढेबर की रिमांड बढ़ी
अनवर की चार दिन की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें बुधवार को रायपुर में एक विशेष धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया गया था। जिसने हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ में बेची गई शराब की ‘‘हर बोतल’’ पर ‘‘अवैध रूप’’ से धन एकत्रित किया गया और अनवर ढेबर की अगुवाई वाले शराब सिंडिकेट द्वारा दो हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार और धनशोधन किए जाने के सबूत एकत्र किये गए हैं।

पिछले साल दर्ज हुआ था मामला
ईडी ने आरोप लगाया था कि उसने आयकर विभाग की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अनिल टुटेजा और अन्य के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में दायर आरोपपत्र के आधार पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएएल) के तहत मामले की जांच के लिए पिछले साल एक मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button