छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

ED पर बरसे भूपेश, बोले अब अदालत जाने के अलावा कोई रास्ता नही बचा, रमन और मूणत की संपत्ति की जांच क्यों नहीं करती ED

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ईडी के छापों पर बड़ा बयान.

ईडी लगातार राजनीतिक द्वेश से कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है.

प्रदेश के नागरिकों पर छापे की कार्रवाई की जा रही है.

जिन्हें पकड़ा गया है उन्हें थर्ड डिग्री दी जा रही है.

किसी को राड से मारा जा रहा है.

किसी को सोने नहीं दिया जा रहा है.

किसी को सुनाई देना बंद हो गया, किसी को पैरालिसिस हो गया.

फिर भी ईडी को कुछ भी हाथ नहीं लगा है.

हमने इस संबंध में केंद्र सरकार को अवगत भी कराया है.

अब हमारे पास इस मामले में कोर्ट जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता.

कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

इसीलिए अधिवेशन से 3 दिन पहले कार्रवाई की गई है.
सीएम भूपेश बघेल का पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और राजेश मूणत पर बड़ा हमला.

सीएम ने पूछा- रमन सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत है.

फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं करती ईडी?

राजेश मूणत रायपुर आए तो पुरानी मोटरसाइकिल और प्रिंटिंग प्रेस के अलावा कुछ नहीं था.

आज उनकी करोड़ों की संपत्ति कैसे बन गई, इसकी जांच क्यों नहीं करते?

उन्होंने ऐसा कौन सा धंधा किया जिससे उनकी संपत्ति इतनी बढ़ गई?

डॉ रमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई है.

ईडी के अधिकारी इसकी जांच क्यों नहीं करते?

नान घोटाले के मामले में क्यों जांच नहीं की जाती?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button