#Social

BIG BREAKING: घर के सिलेंडर में बड़ा विस्फोट, दंपत्ति की दर्दनाक मौत


Kanpur. कानपुर। कानपुर में दिवाली पर सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि बॉडी के चीथड़े उड़कर दीवार से चिपक गए। मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पड़ोस के 6 मकानों में दरारें आ गईं। खिड़कियों के कांच टूट गए।​ कार और बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा सीसामऊ इलाके में सुबह करीब 12.30 बजे हुआ। गांधीनगर के मनेज्ञ पार्क के पीछे सुरेंद्र (40) और उनकी पत्नी नवीता अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे आयुष गौड़ और बेटी सलोनी ने बताया कि हम लोग दिवाली की सजावट करने के लिए छत पर थे। अचानक मां की आवाज सुनाई दी कि पापा सिलेंडर लेकर आए हैं।
नीचे आकर उन्हें पैसे दे दो। हम लोग नीचे आ ही रहे थे कि जोरदार धमाका हुआ। पूरा इलाका कांप गया। कुछ समझ नहीं आया। नीचे आकर देखा तो सब तरफ खून ही खून था। मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पापा घर के दरवाजे पर गिरे हुए थे। वह भी खून से लथपथ थे। धमाका के बाद आसपास के लोग जुट गए। मां और पिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां पिता सुरेंद्र की मौत हो गई, मां का कुछ देर तक इलाज चला। उनकी हालत गंभीर थी। बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र दिवाली पर सिलेंडर लेकर घर पहुंचे थे। उनके पास लूना मोपेड थी। सिलेंडर उसी पर रखा हुआ था। धमाके के बाद लूना बाइक पूरी तरह से जल गई है। फोरेंसिक टीम ने वहां से सबूत जुटाए। शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा सिलेंडर में धमाके की वजह से हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button