बड़ी खबर, CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द, करोड़ों परीक्षार्थियों की मेहनत पर पानी फिरा, मोदी ने लिया फैसला
Big news, CBSE Board 12th exam canceled, crores of students' hard work hit, Modi decided
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। CBSE ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. कोरोना के बीच बच्चों पर तनाव डालना ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि जब परीक्षाएं होंगी तो उसके बारे में अभिभावक को जानकारी दी जाएगी. परीक्षा रद्द करने को लेकर विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा था. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज भी परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी. इस बैठक में सीबीएसई के चेयरमैन के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे.
इससे पहले शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला लेने वाले थे मगर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है. शिक्षा मंत्रालय को परीक्षाओं के संबंध में अपने फैसले की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को 03 जून तक देनी है. केंद्र सरकार ने कल 31 मई को सुप्रीम कोर्ट से परीक्षाओं पर निर्णय लेने के लिए 2 दिनों का समय मांगा था. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बैठक की अध्यक्षता की।


