BIG NEWS : प्रदेश के कांग्रेस विधायक निकले कोरोना पॉजिटिव…सिविल लाइन TI समेत कई पुलिसकर्मी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी का कहर जारी है। प्रदेश में रोजाना 1000 से अधिक मरीजो की पहचान की जा रही है। इसी बीच सरायपाली विधायक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव अाई हैं। इसके साथ ही बिलासपुर जिले के कोटा टीआई, सिविल लाइन टीआई समेत दर्जनों पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। राज्यपाल अनुसुईया उइके भी कोरोना संक्रमण के चलते अपने गृह जिले छिंदवाड़ा स्थित निवास पर 15 सितंबर तक क्वारंटाइन पर हैं।

राज्यपाल ने कहा है कि गत दिनों संपर्क में आए कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए उन्होंने अपने आप को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन किया है।

आपको बता दें कि कल प्रदेश में 2284 मरीजों की पहचान की गई थी। और 730 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किए गए है । मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक कोरोना से 315 लोगों की जान जा चूँकि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button