#Social

BREAKING: युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी


Balotra. बालोतरा। गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू घाेंपकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए। घटना बालोतरा जिले की नेहरू कॉलोनी में मंगलवार दोपहर 2 बजे की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें आरोपी युवक को चाकू मारते हुए नजर आ रहा है। बालोतरा डीसपी सुशील मान ने बताया- असाडा क्षेत्र के रहने वाले विशनाराम (30) का गाड़ी हटाने की बात को लेकर हर्षदान चारण से विवाद हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हर्षदान ने विशनाराम पर चाकू से हमला कर दिया।
वारदात के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत गंभीर घायल विशनाराम को बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। विशनाराम का टेंट-लाइटिंग का काम है। दो दिन पहले नेहरू कॉलोनी में एक शादी कार्यक्रम के लिए घर पर लाइट डेकोरेशन किया था। मंगलवार सुबह विशनाराम डेकोरेशन लाइट खोलने गया था। कॉलाेनी में हर्षदान की पिकअप गाड़ी खड़ी थी।
विशनाराम ने हर्षदान को रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई हो गई। इसी दौरान हर्षदान ने चाकू से विशनाराम के पेट पर दो बार हमला कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। परिजन और समाज के लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि हमलावर हर्षदान चारण नामी बदमाश है। उसे तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक मदन प्रजापत, बालोतरा डीएसपी सुशील मान और बाबूलाल नामा मौजूद हैं। मृतक के परिजनों के साथ बातचीत की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी हर्षदान नेहरू कॉलोनी, बालोतरा का रहने वाला है। वह बालोतरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। हर्षदान पर रंगदारी, मारपीट और शांति भंग के केस दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button