#Social

HP: बिजली मीटरों की केवाईसी का आज अंतिम दिन


Shimla. शिमला। बिजली मीटरों की ई-केवाईसी करने की मियाद शनिवार को पूरी हो रही है। अभी इसे आगे बढ़ाने को लेकर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। बताया जाता है कि 87 फीसदी तक यह काम पूरा हो गया है और अब बिजली बोर्ड सरकार को बिजली मीटरों का आंकड़ा सौंप देगा। इसके बाद अब सरकार को आगे निर्णय लेना है कि उसने एक मीटर पर कब से सबसिडी देनी है। यह तय है कि सरकार आने वाले समय में उपभोक्ताओं को एक ही बिजली मीटर पर सबसिडी देगी। इससे पहले सरकार चाहती थी कि सभी की ई-केवाईसी हो जाए क्योंकि बिजली की सबसिडी फिर बिल में नहीं मिलेगी बल्कि लोगों को उनके खाते में दी

जाएगी।

अब देखना होगा कि सरकार कब से नए नियम को लागू करती है। लोग भी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं जिस कारण से अभी तक 87 फीसदी तक ही काम पूरा हुआ है। केवल 15 फीसदी सब डिविजन ही ऐसे हैं, जहां पर 100 फीसदी काम पूरा हुआ है। ई-केवाईसी करवाने के बाद लोगों के खाते में ही बिजली की सबसिडी आएगी क्योंकि अब उनकी आधार लिंकेज भी हो चुकी है। जिन लोगों ने केवाईसी नहीं करवाई है उनको भविष्य में सबसिडी नहीं मिलेगी। फिलहाल सोमवार को बिजली बोर्ड अपनी ओर से प्रस्ताव सरकार को भेज देगा, जिसके बाद आंकड़े देखकर सरकार तय करेगी कि उसे आगे क्या निर्णय लेना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button