#Social

BREAKING: हथियार बनाने वाला तस्कर गिरफ्तार


Karaira. करैरा। करैरा थानांतर्गत बड़ोरा तिराहे से पुलिस ने एक बाइक पर अवैध हथियार व हथियार बनाने का कच्चा सामान लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य युवक बाइक छोड़ कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया तो बाइक चालक ने बाइक तेजी से भगाने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने किसी तरह उक्त बाइक को रोका तो बाइक चालक तो अचानक से अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला, परंतु पुलिस बाइक पर पीछे बैठे युवक व बोरे में रखे

सामान को पकड़ लिया।

जब बोरे की चैकिंग की गई तो उसमें दो 315 बोर का देशी कट्टा, दो,315 बोर की देशी अधिया एवं चार 315 बोर के जिन्दा राउण्ड एवं हथियार बनाने की सामग्री सामाग्री रखी हुई थी। पुलिस ने सामाग्री जब्त कर युवक से पूछताछ की तो आरोपित की पहचान सतेंद्र पुत्र खेमचंद लोधी उम्र 20 साल निवासी कमालपुर थाना पिछोर के रूप में की गई, जबकि माैके भाग आरोपित की पहचान अनिल पुत्र रामनिवास लोधी उम्र 21 साल निवासी भितरगवां थाना पिछाेर के रूप में की गई। दोनों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button