Breaking: छत्तीसगढ़ में मिले 113 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, राजधानी में फिर बढ़े एक्टिव केस
रायपुर। प्रदेश में रविवार देर शाम 113 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है। इसके पूर्व जारी मेडिकल बुलेटिन में कोई मरीज नहीं मिलने की जानकारी सामने आई थी। बताया गया कि 113 मरीजों में कोरबा से 44, बलरामपुर से 28, जांजगीर चांपा से 14, दुर्ग, रायगढ़ और रायपुर से 6-6, बलौदाबाजार से 3, गरियाबंद, बिलासपुर और जशपुर से 2-2 मरीज मिले हैं।





