#Social

BREAKING: 15 पिस्तौल के साथ 16 बदमाश गिरफ्तार


Jabalpur. जबलपुर। जिला पुलिस की अपराध शाखा में कसावट का परिणाम दिखने लगा है। कुछ दिनों के अंदर ही अपराध शाखा ने अवैध हथियार के साथ 16 बदमाशों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से 15 पिस्तौल और 19 कारतूस जब्त किए है। आरोपितों में दो अवैध हथियार के विक्रेता मिले है। जिले के आठ अलग-अलग थाना क्षेत्र से अपराध शाखा के दल ने कार्रवाई की है। आरोपित अवैध हथियारों से गंभीर घटना को अंजाम दे सकते थे। रविवार को मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए।



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि अपराध शाखा के साथ मिलकर थाना स्तर पर संदिग्धों को पकड़ा गया। कार्यवाही में बेलखेड़ा, पनागर, बरेला, कुंडम, शहपुरा, रांझी, हनुमानताल एवं माढ़ोताल थाना क्षेत्र से अवैध हथियार रखने के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास छह देसी कट्टा, सात पिस्टल, दो रिवाल्वर मिले है। आरोपितों ने अवैध हथियार कहां से और कैसे प्राप्त किए, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि यह हथियार आसपास के प्रदेश से तो नहीं आ रहे है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button