Breaking: प्रदेश में 193 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 380 डिस्चार्ज, एक की मौत

रायपुर। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में 193 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले है। वहीं 380 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिलेवार मिले नए मरीजों में रायपुर 81,दुर्ग 53,बिलासपुर 9, राजनांदगाव 8, जांजगीर—चांपा 8, सरगुजा 7, कोरिया 5, रायगढ़4, कबीरधाम 4, बलौदाबाजार, मुंगेली 3, बस्तर 2, कोंडागांव,महासमुंद, नारायणपुर, बालोद और बेमेतरा से 1—1 मामले सामने आए है। इसके अतिरिक्त शदाणी दरबार की 75 वर्षीय महिला जो कोविड के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। उनकी मौत हो गई। मेडिकल बुलेटिन देखने के लिए यहां क्लिक करे..



