BREAKING : छत्तीसगढ़ के 2 और IPS अफसर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव .. इस जिले के SP-ASP कोरोना संक्रमित

रायपुर ।प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. क्या आम और क्या खास, सभी इसकी चपेट में हैं. मंत्रालय से लेकर मंत्रियों आईएएस और आईपीएस के बंगलों में वायरस धावा बोल चुका है. वहीं अब प्रदेश के दो और आईपीएस अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. सुकमा SP शलभ सिन्हा और ASP सुनील शर्मा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.

 

अफसरों ने खुद इसकी जानकारी दी है. SP शलभ सिन्हा ने अपने कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है. एएसपी सुनील शर्मा ने भी संक्रमण की जानकारी देते हुए आम लोगों को सावधानी बरतने का आग्रह किया है.

 

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले अब चिंताजन स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं. प्रदेश में 9 सितंबर को 24 घंटे के भीतर 2818 नए कोविड-19 मरीजों की पहचान की गई. ये आंकड़े अब तक एक दिन में मिलने वाले मरीजों के मामले में सबसे ज्यादा हैं. सबसे ज्यादा खराब हालात राजधानी रायपुर की है. यहां बीते बुधवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1006 नए संक्रमितों की पहचान की गई. कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने होम आइसोलशन में ही संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था की इजाजत भी दे दी है. साथ ही निजी अस्पतालों में भी इलाज का दर तय कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button