BREAKING NEWS : राज्य सरकार का आया फैसला :नहीं बढ़ाया जाएगा छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन पर राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अब रायपुर और दुर्ग सहित कई अन्य शहरों में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर निर्णय लेने का अधिकार कलेक्टर को दिए हुए हैं बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ बैठक करके यह फैसला किया है।बैठक के बाद रायपुर सहित कई शहरों की लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया है। शहरों में व्यापार संचालन के लिए अलग से समय दिया जाएगा।
बैठक के बाद वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने आधिकारिक ऐलान किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने रायपुर में 22 तथा अन्य शहरों में 23 जुलाई से लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद इस बढ़ाकर 6 अगस्त तक किया गया था।



