#Social
BREAKING: UPSC की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow. लखनऊ। लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई निवासी आरोपी हुसैनगंज इलाके में एक होटल में युवती के साथ रेप किया था। युवती की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
हुसैनगंज इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मो. आसिफ को मुंबई से गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से सुलतानपुर का रहने वाला है। आसिफ मुंबई कुर्ला ईस्ट में रहकर ऑन लाइन एजुकेशन कंपनी में जॉब कर रहा था। जबकि युवती लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है।
पीड़िता का आरोप है कि आसिफ शादी का झांसा देकर उसके पास आया। इसके बाद मिलने के बहाने मुंबई बुलाया। आसिफ उसे छोड़ने के बहाने लखनऊ आया और एक होटल में रुका। यहां युवती के साथ रेप किया और शादी करने का वादा करके तीन दिन तक शारीरिक शोषण किया। फिर फोन कर गाली-गलौज करने लगा।



