#Social

CG: तालाब में डूबने से युवक की मौत, नहीं आता था तैरना


Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी के ग्राम कंडेल में गांव के तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक सुबह के समय नहाने के लिए तालाब में छलांग लगाई। लेकिन तालाब में उतरते ही वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मृतक की खुमेश कुमार के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक खुमेश कुमार के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद रक्तदान एंबुलेंस की सहायता से शव को मर्च्युरी ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, लोगों से तालाब में नहाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।
दरअसल, धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंडेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। डूबने की खबर गांव में तेजी से फैल गई और तालाब के पास ग्रामीण इकट्ठा हो गए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस तत्काल पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक किसानों को तालाब से बाहर निकल गया। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कंडेल मे रहने वाला युवक खुमेश कुमार पिता दीनदयाल निर्मलकर उम्र (20) दिमागी हालत ठीक नहीं था, जो रोज कहीं भी चला जाता था। बुधवार को सुबह युवक अपने घर से अचानक निकल गया और गांव के बरबंधा तालाब की ओर गया। युवक जैसे ही नहाने के लिए तालाब के अंदर घुसा। युवक को तैरने नहीं आता था, जिसके कारण तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button