#Social
CG BREAKING: राष्ट्रपति मुर्मू संग CM साय और राज्यपाल ने किया रात्रिभोज

Raipur. रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। प्रवास के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। इस बीच राष्ट्र्पति मुर्मू ने राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से भी मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान सभी नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू के साथ ग्रुप फोटो भी ली।




